एलायंस क्लब हावड़ा ग्रेटर की नई कार्यकारणी गठित



हावड़ा-प• बंगाल,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

एलायंस क्लब इंटरनेशनल की हावड़ा ग्रेटर शाखा की वर्ष 2021-22 की नई कार्यकारणी का चयन डिस्ट्रिक 101 के कैबनिट सेक्रेटरी संदीप चौधरी की उपस्थिति में रंगोली मॉल में आयोजित साधारण सभा में सर्वसमिति से किया गया।

क्लब के जनसंपर्क अधिकारी प्रकाश किला ने जानकारी देते हुए कहा कि संजय सिंगला को पुनः अध्यक्ष तथा श्याम अग्रवाल को मुख्य एडवाइजर का दायित्व दिया गया। नारायण कुमार अग्रवाल को सचिव, अनिल टिब्रीवाल को कोषाध्यक्ष, शंभु मोदी उपाध्यक्ष, राज कुमार खेमका संयुक्त सचिव तथा अन्य सदस्यों को भी विभिन्न पद व दायित्व सर्व सहमती से दिए गए जिनमें जगदीश अग्रवाल, कमलेश गुप्ता, अजीत गुप्ता, सुशील केडिया, रमेश जालान, गोपाल नरसरिया, राज गुप्ता, मनोज गोयल, दामोदर तोदी व अन्य प्रमुख है। बता दें कि प्रकाश किला को जन सम्पर्क अधिकारी का दायित्व दिया गया है।

https://www.indiainside.org/post.php?id=8024