कोलकाता-प• बंगाल,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।
अलायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक 101 द्वारा यास तूफान से प्रभावित गंगासागर के लोगों के बीच 18 - 19 जून को दो दिवसीय कैंप लगाकर 500 परिवारों को राहत सामग्री वितरित की गई। डिस्ट्रिक्ट के मीडिया चेयर पर्सन प्रकाश किला ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कैंप में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एलॉय अनूप अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अनूप कनोडिया, इंटरनेशनल डायरेक्टर श्याम सुंदर अग्रवाल, रमेश केडिया, एलॉय, सुदीप अग्रवाल ने चावल, दाल, आटा, चूड़ा, आलू, बिस्कुट, सोयाबीन, मिल्क पाउडर, गुड, सरसो तेल, नमक, हल्दी, लाल मिर्च, चाय पत्ती और गमछा इत्यादि राहत सामग्री वितरित की।
इस कार्यक्रम की सारी तैयारी संदीप चौधरी की देखरेख में हुई। इस कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री बंकिम चंद्र हाजरा, बीडीओ, स्थानीय थाना के थाना प्रभारी भी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में एलायंस क्लब ऑफ हावड़ा ग्रेटर के अध्यक्ष एलॉय संजय सिंगला, राज कुमार खेमका, डिस्ट्रिक्ट 101 के मीडिया सलाहकार एलॉय प्रकाश किल्ला, पीआरओ एलॉय विकाश बरडिया, एलॉय सुशील अग्रवाल, एलॉय पवनजी गुप्ता, एलॉय आर. के. हरलालका सहित जिले के कई क्लबों का भरपूर सहयोग रहा। क्लब द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के सेवा कार्य किया जाता रहा है। गंगासागर के स्थानीय वाशिंदो ने इस सेवा कार्य की भरपूर प्रशंसा की।
https://www.indiainside.org/post.php?id=8212