"गंगा समग्र" का प्रयास रंग लाता दिख रहा



• बंगाल के अनेक घाटों पर स्वच्छता अभियान जारी
• बंगाल के अनेक घाटों पर गंगा आरती का आयोजन

मानव द्वारा दूषित हो चुकी माँ गंगा को फिर से स्वच्छ और निर्मल बनाने की मुहिम तेज हो गयी है। गंगा समग्र का प्रयास रंग लाता दिख रहा। बंगाल प्रदेश के अनेक घाटों पर स्वच्छता अभियान सहित माँ गंगा आरती का आयोजन लगातार हो रहा व अनेक संस्थाएं गंगा समग्र से जुड़ती जा रही हैं। 4 जून को पश्चिम बंगाल के अनेक गंगा घाटों पर "गंगा समग्र" के प्रयास से कई संस्थाओ के माध्यम से गंगा स्वछता अभियान और गंगा आरती किया गया। पश्चिम बंगाल "गंगा समग्र" के गंगा स्वच्छता प्रमुख व "हावड़ा गंगा सेवा संघ" के सचिव एवं संस्थापक बृज उपाध्याय ने बताया कि आज से 3 साल पहले बंगाल मे गंगा आरती का कोई खास प्रचलन नही था लेकिन लगातार 3 साल के अथक परिश्रम से आज बंगाल के अनेक घाटों पर गंगा स्वछता अभियान और गंगा आरती जोरो पर है। दिन प्रति दिन लोग जागरूक हो रहे है। लोगों को गंगा की महत्व समझ आ रही है। लोगो को अब समझ आ रहा है कि जब तक मा गँगा है तब तक ही हमारी सभ्यता और संस्कृति बची रहेगी। दूषित हो चुकी माँ गंगे को फिर से निर्मल बनाने के लिए लोगों ने कमर कस लिया है जिसका एक ताजा उदाहरण कोलकाता के प्रसन्ना घाट पर देखने को मिला।
बृज उपाध्याय के प्रयास से "नागरिक प्रथम मानवाधिकार संघ" की तरफ से प्रसन्ना घाट पर संस्था की अध्यक्षा कामिनी तिवारी द्वारा गंगा आरती का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों की तादाद में महिलाओं की उपस्थिति देखी गयी व लगभग हजार लोगों की भीड़ रही। इस आयोजन में समाज के विशिष्ट समाज सेवी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भी मौजूद रहें। वहीं लोगो ने गंगा घाट पर संकल्प लिया कि न तो माँ गंगा को दूषित करेंगे और न ही किसी को माँ गंगा को दूषित करने देंगे तथा प्रत्येक रविवार को लोग अपने हिसाब से अलग अलग घाट पर गंगा स्वच्छता अभियान व गंगा आरती करेंगे।
बृज उपाध्याय ने बताया कि आने वाले समय मे इस क्रांति के मसाल को और तेज करेंगे। लोगो को अधिक से अधिक और जागरूक करने के लिए कई गंगा घाटों पर विशिष्ट समाज सेवियो के माध्यम से गंगा स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा। गंगा समग्र के अध्यक्ष आर० एम० मिश्रा व गंगा समग्र के क्षेत्र प्रमुख मनोज जयसवाल उपस्थित थे।

https://www.indiainside.org/post.php?id=83