Logo

32103 नेत्रहीन, दिव्यांग और जरूरतमंद परिवारों को निशुल्क राशन किट



जयपुर-राजस्थान,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

उदयपुर स्थित एनजीओ नारायण सेवा संस्थान ने 32103 जरूरतमंद परिवारों को मुफ्त राशन किट वितरित किए। एक राशन किट में 25 किलो चावल, 2 किलो तूर दाल, 2 लीटर तेल, 2 किलो चीनी, 1 किलो नमक, 500 ग्राम लाल मिर्च, 200 ग्राम हल्दी, 200 जीएम कोर्डिंडर होता है।

कोविड-19 के दौरान, पूरे भारत में मुफ्त कोरोना दवा किट का वितरण, भोजन वितरण और मुफ्त राशन किट वितरण किया गया। अब तक जरूरतमंद परिवारों को 3013 एनएसएस कोरोना दवा किट, 217958 भोजन वितरण और 32103 राशन किट दिए गए हैं।

नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने कहा, “महामारी के बीच, हम जरूरतमंदों और दिव्यांगों को मुफ्त भोजन, एनएसएस कोरोना दवा किट और मुफ्त कृत्रिम अंग वितरित कर रहे हैं। इसी सकारात्मक सोच के साथ एनजीओ कठिन परिस्थितियों में जरूरतमंदों की मदद कर रहा है। इन शिविरों में 'मास्क इज जरूरी' अभियान के तहत सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनने के नियमों का सख्ती से पालन कराने के भी निर्देश दिए जा रहे है।"

नई घोषणा में, संस्थान की ओर से चलाए जा रहे 'दहेज को कहें ना!' अभियान को निरंतर गति देने की कोशिशों के तहत 36वे सामूहिक विवाह समारोह आयोजन किया जाएगा।

https://www.indiainside.org/post.php?id=8307