ओडिशा : प्रेस दिवस समारोह आयोजित



पुरी-ओडिशा,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

पुरी जिले के पिपिली मंगलपुर में मंगलवार को आयोजित राज्य स्तरीय राष्ट्रीय प्रेस दिवस समारोह का भव्य आयोजन उत्कल पत्रकार संघ की संबद्ध संस्था पिपिली पेसादार संवादिक संघ द्वारा किया गया।

नवनिर्वाचित पिपिली विधायक रुद्र प्रसाद महारथी, बड़ा खबर टीवी चैनल के मुख्य संपादक अर्धेंदु दास, वरिष्ठ पत्रकार प्रसन्ना त्रिपाठी व बंकिम नायक, पिपिली पेसादार संवादिक संघ महासचिव राजकिशोर स्वेन, उत्कल पत्रकार संघ (यूजेए) के अध्यक्ष प्रमोद पटनायक तथा महासचिव बेनुभर पाण्डा इस समारोह में अतिथि के रूप में शामिल हुए।

समारोह के सफल आयोजन के पश्चात उत्कल पत्रकार संघ (यूजेए) की एक प्रतिनिधि दल राजभवन पहुंची और ओडिशा के महामहिम राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा।

https://www.indiainside.org/post.php?id=8491