हावड़ा-पश्चिम बंगाल,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।
राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर बाली चक्र तृणमूल प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष कार्तिक प्रसाद की पहल पर बाली बैरकपुर हाई स्कूल (प्राथमिक संभाग) में बुधवार 12 जनवरी 2022 को स्वामी विवेकानंद जयंती मनाया। स्वामीजी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर, दीप प्रज्वलित किया गया। कार्यक्रम दौरान निबंध, संगीत प्रस्तुति कर स्वामीजी के आदर्शों पर व्याख्यान देकर समारोह मनाया गया।
वहीं एक अन्य कार्यक्रम में एआईटीएमसी, बाली प्रखंड अध्यक्ष प्रबीर रायचौधरी ने सभी कोविड स्वास्थ्य नियमों को ध्यान मे रखते हुए बेलूर मठ से लगे बस स्टॉप के पास स्वामी जी का जन्मदिन मनाया। जीटी रोड के किनारे स्वामी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्वामी जी के बारे में व्याख्यान दिया। इस अवसर पर राज्य स्तर, बाली नगर पालिका क्षेत्र के सभी ब्लॉक और वार्ड के नेता सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वामीजी का जन्मदिन मनाया।
वहीं कार्यक्रम दौरान प्रबीर रायचौधरी (अध्यक्ष, एआईटीएमसी, बाली टाउन), पल्टू बानिक (पूर्व पार्षद, वार्ड नंबर 56, बाली), सीताराम चटर्जी (सामाजिक कार्यकर्ता, बाली), बलराम भट्टाचार्य (पूर्व पार्षद, वार्ड नंबर 53, बाली), अरूप बाग (प्रभारी शिक्षक, बाली बैरकपुर हाई स्कूल), जयश्री मुखर्जी (प्रभारी शिक्षक, बाली बैरकपुर प्राथमिक विद्यालय) सहित अन्य मोजूद रहे।
https://www.indiainside.org/post.php?id=8590