प्रो. अरुण कुमार सिंह संभालेंगे काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के कुलसचिव की ज़िम्मेदारी



वाराणसी-उत्तर प्रदेश,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन ने महिला महाविद्यालय में भूगोल के आचार्य प्रो. अरूण कुमार सिंह को अगले आदेश तक कुलसचिव नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति 30 मार्च 2022 को दोपहर बाद से प्रभावी होगी। वे कुलसचिव पद का निर्वहन महिला महाविद्यालय में बतौर आचार्य अपने कर्तव्यों के अतिरिक्त करेंगे। वर्तमान कुलसचिव डॉ. नीरज त्रिपाठी का कार्यकाल 30 मार्च 2022 को पूर्ण हो रहा है।

प्रो. अरूण कुमार सिंह मूलतः सहरसा, बिहार, के रहने वाले हैं। वे वर्ष 2007 में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में महिला महाविद्यालय में भूगोल विषय में नियुक्त हुए तथा साल 2010 में प्रोफेसर के रूप में पदोन्नत हुए। इसके पूर्व मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित प्रशासन अकादमी में 6 वर्ष रीडर के रूप में तथा 8 वर्ष गीतांजली महाविद्यालय में भूगोल विषय का अध्यापन कर चुके हैं।

https://www.indiainside.org/post.php?id=8680