"समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपू श्रीवास्तव के हाथ में फैक्चर"



---संतोष यादव,सुल्तानपुर
समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुल्तानपुर निवासी राकेश कुमार उर्फ दीपू श्रीवास्तव के बायें हाथ में फैक्चर होने से नगरपालिका चुनाव के ऐन वक्त पर उनकी युवा टीम को झटका लगा है। चिकित्सकों ने उन्हें प्रचार अभियान से दूर रहकर आराम करने की सलाह दी है।
युवा नेता राकेश उर्फ दीपू श्रीवास्तव पूर्व में मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव भी रह चुके है।इस समय वे यूथ बिंग छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष है।नगरपालिका चुनाव में वे कई दिन से चुनाव प्रचार में लगे थे। इधर घर पर ही फिसलन के चलते उनके बायें हाथ में फैक्चर हो गया।इस समय वे अस्पताल में है।चिकित्सकों ने उन्हें आराम की सलाह दी है।उनके सहयोगी व समाजवादी युवजन सभा के सुल्तानपुर जिलाध्यक्ष परमात्मा यादव ने बताया कि दीपू जल्द ही अपने जिले में पार्टी प्रत्याशी निर्मला पांडेय के समर्थन में अपनी अस्वस्थ्यता के बावजूद प्रचार करने आयेंगे।

https://www.indiainside.org/post.php?id=912