तेल व प्राकृतिक गैस : उत्पादन संबंधी



● कच्‍चा तेल

अक्‍टूबर 2017 में कच्‍चे तेल का उत्‍पादन 3038.25 टीएमटी का हुआ, जो तय लक्ष्‍य से 4.63 फीसदी कम है, और पिछले वर्ष के समान माह (अक्‍टूबर, 2016) में हुए उत्‍पादन के मुकाबले भी 0.41 फीसदी कम है। अप्रैल-अक्‍टूबर 2017 के दौरान कच्‍चे तेल का कुल उत्‍पादन 21062.99 टीएमटी का हुआ, जो तय लक्ष्‍य से 3.62 फीसदी कम है और पिछले वर्ष की समान अवधि में हुए उत्‍पादन के मुकाबले भी 0.24 फीसदी कम है।

● प्राकृतिक गैस

अक्‍टूबर 2017 में प्राकृतिक गैस का उत्‍पादन 2808.82 एमएमएससीएम का हुआ, जो इस महीने के लिए तय लक्ष्‍य से 4.28 फीसदी कम है, लेकिन पिछले वर्ष के समान माह (अक्‍टूबर 2016) में हुए उत्‍पादन के मुकाबले 1.95 फीसदी ज्‍यादा है। अप्रैल - अक्‍टूबर 2017 के दौरान प्राकृतिक गैस का कुल उत्‍पादन 19221.73 एमएमएससीएम का हुआ, जो इस अवधि के लिए तय लक्ष्‍य से 5.13 फीसदी कम है, लेकिन पिछले वर्ष की समान अवधि में हुए उत्‍पादन के मुकाबले 4.02 फीसदी ज्‍यादा है।

https://www.indiainside.org/post.php?id=954