---संतोष यादव,सुल्तानपुर
नगरपालिका चुनावों के अंतिम दिन सुल्तानपुर में सपाई सड़को पर निकले।अपने प्रत्याशी निर्मला पांडेय संग लगभग 10किलोमीटर तक की दूरी पैदल तय करते हुए शहर के विभिन्न मार्गो से होकर सपाई गुजरे तो यह नजारा देख लोगो की जुबां पर सपाईयों के जोश की चर्चा होती रही।समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश कुमार उर्फ दीपू श्रीवास्तव जिनका अभी हाल ही में हाथ टूट गया था वे भी इस रैली में शिरकत करने से खुद को नही रोक पाये।जलूस में कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई करते नजर आये। हाथ में पलस्तर बाधे दीपू मिल गए तो बोले कि अखिलेश यादव का नाम और चेहरा ही नवजवानों के हर दर्द की दवा है।उनके सम्मान में प्रदेश का नवजवान सड़को पर है, तो कोई घर बैठकर आराम कैसे कर सकता है।दीपू के हाथ का दर्द काफूर हो चुका था और वे भी भीड़ संग अपने नेता अखिलेश के लिए आधा हाथ उठाकर ही नारे लगाते हुए आगे बढ़ गए।
https://www.indiainside.org/post.php?id=979