अराजकता का ठीकरा एक बार फिर छात्रों के सीर...



वाराणसी, 26 सितम्बर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

● नैतिक धर्म भूले रेजिडेंट, उच्चपदस्थ अधिकारी क्यों जबाबदेही से बरी

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय अगले तीन दिनों तक के लिए बंद कर दिया गया। छात्रावास खाली करा दिये गये, और फिर एक बार अराजकता की ठीकरा छात्रों के सीर फोड़ दिया गया। कोई यह बताने वाला नहीं कि जहां से बवाल की तोहमत है उन रेजिडेंट डाक्टरों के खिलाफ क्या काररवाई की गई कोई यह तय करने वाला नहीं है कि इस पूरे प्रकरण में तत्कालीन कुलपति प्रो• जी• सी• त्रिपाठी के कार्यकाल में 75 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय पर रखे गये बिहार कैडर के सेवानिवृत्त सुरक्षा सलाहकार, छात्र अधिष्ठाता, चीफ प्राक्टर सहित अन्य उच्चपदस्थ अधिकारियों की भी कोई जिम्मेदारी बनती है या नहीं।

उम्मीद की जा रही थी कि विश्वविद्यालय प्रशासन इस गंभीर घटना के बाद कम से कम नीर-क्षीर विवेक के साथ कुछ ठोस निर्णय लेगा, अराजकता के बुनियादी कारणों और अराजक तत्वों की पहचान कर उनके साथ सख्ती बरतेगा किन्तु हर बार की तरह इस बार भी निराशा ही हाथ लगी।

छात्रावास भांय-भांय कर रहे हैं। छात्र जा चुके हैं, परिसर छावनी बना हुआ है और सबसे त्रासद यह कि जिन्होंने बवाल कि शुरुवात की वे अपना नैतिक धर्म भुलकर अब भी हड़ताल ठाने हुये है। दूर दराज से आये मरीजों की फजीहत हो रही है उनकी बला से। दो चार दिनों के लिए विश्वविद्यालय के बंद होने से कक्षाएं भले ही बंद हो गई हों। इस बंदी से विचारों का प्रवाह और चर्चाओ का दौर नहीं थमता। और दुर्भाग्य कि परिसर से लेकर शहर तक की चर्चाओं का सार यही है कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने न्याय नहीं किया।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News