कोलकता 07 अप्रेल, बंगाल सहित 12 राज्यों में तंबाकू, एल्कोहल इत्यादि के तेजी से बढ़ रहे उपयेाग के कारण हो रहे डिप्रेशन के प्रभाव में 40 पार आयु वर्ग आ रहा है। खासतौर पर महिलाओं में यह समस्या अधिक सामने आई है जो कि चिंता का विषय है। इसकी जानकारी शुक्रवार को प्रेस क्लब में संबध हैल्थ फाउंडेशन, नारायणा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल व वायॅस ऑफ टोबेको विक्टिमस की और से वर्ल्ड हैल्थ डे पर आयेाजित प्रेस कौनफरेनस में दी। बताया कि इस विश्व स्वास्थ्य दिवस पर हमें तम्बाकू उत्पादों की रोकथाम के खिलाफ भी जागरूकता अभियान चलाना चाहिए ताकि सभी बीमारियों का प्रभाव कम हो सके। इसका खुलासा राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य संस्थान ‘निमहांस’ द्वारा करवाए गए सर्वेक्षण में हुआ है।
नारायणा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के रडियेशन आंकोलाजिस्ट डा० सुमन मलिक ने बताया कि यह सर्वेक्षण बंगाल, केरल, गुजरात, राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, असम, मणिपुर और तमिलनाडु में लगभग 39532 परिवारों पर किया गया था। इस सर्वेक्षण में पाया गया कि प्रत्येक 20 में से एक भारतीय डिप्रेशन का शिकार है। वही दुनियाभर में 30 करोड़ से अधिक लोग इसकी चपेट में है जिनमें 15 करेाड़ भारतीय भी शामिल है। महानगरों में रहने वाली 40-49 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं में तो यह समस्या सबसे अधिक पाई गई। डिप्रैशन के मामले में बड़ी आयु के लोग विशेषतौर पर प्रभावित होते हैं।
उन्होने बताया कि इस दौरान शोधकर्त्ताओं ने लोगों को उनकी तम्बाकू, अल्कोहल एवं नशीली दवाइयों पर निर्भरता के संबंध में सवाल किए थे और जो आंकड़े उनके सामने आए वे बहुत भारी चिंता का विषय हैं। जिन 12 राज्यों में सर्वेक्षण किया गया वहां सभी जगह 18 वर्ष से ऊपर के लोगों की कम से कम 22.4 प्रतिशत आबादी किसी न किसी रूप में अल्कोहल, तम्बाकू, नशीली व अवैध दवाइयों पर निर्भर है।
नारायणा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के फैसिलिटी डायरेक्टर अक्षय ओलेठी बताते हैं कि ऐसी बीमारियेां के प्रभाव से पूरे परिवार की स्थिति खराब हो जाती है, वही आर्थिक व सामाजिक स्तर पर भी बड़ा नुकसान सहना पड़ता है। तंबाकू व अन्य धूम्रपान उत्पाद केवल डिप्रेशन का ही कारण नही बनते बल्कि अन्य बीमारियों के भी जन्मदाता है। इसीलिए दुनियाभर में हो रही दस मौतों में एक मौत का कारण तंबाकू ही बनता है। नारायणा की और से ऐसी बीमारियेां की रोकथाम के लिए जागरुकता कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है।
संबध हैल्थ फाउंडेशन के ट्रस्टी संजय सेठ बतातें है कि वर्तमान में हवा में तंबाकू व धूम्रपान उत्पादेां से घुलने वाला जहर भी हम सभी के लिए चिन्ता का विषय है क्योंकि अकेले सिगरेट बट में ही तीन हजार तरह के हानिकारण रसायन पाए जाते है जो कि सीधे कैंसर का कारक है इसलिए इस पर रोक लगे तो युवा पीढ़ी व आमजनता केा हम स्वस्थ स्वास्थ्य दे पाएंगे।
नारायणा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के हैड नेक कैंसर रोग विशेषज्ञ डा० सौरव दत्ता ने बताया कि बंगाल में 1.53 लाख लोगों की मौत केवल कैंसर से हो जाती है। वही देश में प्रतिदिन 3500 लोग इसकी वजह से मर रहे है।
दुनिया में तेजी से फैल रहे कैंसर के लिए तम्बाकू के विभिन्न उत्पादों के साथ ही साथ शराब, सुपारी और हमारा मोटापा भी जिम्मेदार है। हांलाकि तंबाकू और इसके उत्पादों के बारे में यह प्रचलित है कि इनसे कैंसर हेाता है लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि शराब पीने और सुपारी चबाने से भी कैंसर होता है।
उन्होंने बताया कि भारत में हर वर्ष 10 लाख कैंसर के नए मामले सामने आ रहे है इससे मरने वालों की संख्या छह से सात लाख तक है। अप्रैल 2014 में प्रकाशित एक रिपेार्ट में बताया गया है कि भारत में सभी प्रकार के कैंसरों से मरने वालों में करीब 40 फीसदी मौतें तम्बाकू जनित कैंसर से होता है। इस बीमारी पर केन्द्र और राज्य सरकारों का संयुक्त रूप से पानी, सार्वजनिक स्वास्थ्य और स्वच्छता पर होने वाले खर्च से भी अधिक खर्च होता है। (चीन, भारत और रूस में प्रभावी कैंसर नियंत्रण की चुनौतियां- अप्रैल 2014 -लासेंट ऑन्कोलॉजी)।
शराब के सेवन और इसके कैंसर के साथ संबंध के बारे में उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय कैंसर शोध एजेंसी (आईएआरसी) ने इस बात की पुष्टि की है कि शराब के सेवन से कैंसर होता है। शराब के सेवन का मुंह, गला, ग्रसनी, जिगर घेघा और स्तन कैंसर का संबंध है। शराब के सेवन से ग्रसनी कैंसर का 17 गुना और मुंह के कैंसर का खतरा 10 गुना बढ़ जाता है। कैंसर का खतरा तब बहुत बढ़ जाता है जब शराब के साथ तम्बाकू का भी सेवन किया जाए। कैंसर के अलाव शराब के सेवन से कई अन्य तरह के स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी पैदा हो जाती हैं। दुनिया भर में करीब दो अरब लोग शराब का सेवन करते हैं और 76.3 मीलियन (763 लाख) लोग 60 तरह की बीमारियों और चोटों के शिकार हैं। शराब के कारण 1.8 मीलियन (18 लाख) (3.2 प्रतिशत) लोगों की मृत्यु हो जाती है। अस्सी के दशक में तम्बाकू की तरह ही दशकों से शराब के छल पूर्वक मार्केटिंग के कारण इसे समाज में बड़ी स्वीकार्यता मिली हुई है।
वे बतातें है कि बर्गर, पिज्जा, चॉकलेट, ठंडा, नुडूल्स आदि के खाने-पीने को समाज में स्वीकार्यता भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो रही है। इसके साथ ही हमारी जीवन शैली के कारण हम व्यायाम पर ध्यान नहीं देते जिससे शहरी आबादी का एक बड़ा हिस्सा मोटापे का शिकार हो रही है।
वायॅस ऑफ टोबेको विक्टिम की प्रेाजेक्ट डायरेक्टर आशिमा सरीन बतातीं है कि दुनियाभर के शोध में भी सामने आया है कि नान स्मोकर की बजाय जो लेाग स्मोक करते है वे डिप्रेशन के अधिक शिकार होते है। उन्होने बताया कि पश्चिमी बंगाल में प्रतिदिन 438 बच्चे, युवा तंबाकू उत्पादों की शुरुआत करते है वंही भारत में 5500 बच्चों को बच्चे हर दिन तंबाकू सेवन की शुरुआत कर रहें है और वयस्क होने की आयु से पहले ही तम्बाकू के आदी हो जाते हैं। वे बतातें है कि ग्लोबल यूथ टोबैको सर्वे (जीवाईटीएस) 2009 कक्षा 8, 9 और 10 के छात्राओ के इस तथ्य को उजागर किया की 14.6 प्रतिशत विद्यार्थी किसी न किसी रूप में तम्बाकू का उपयोग कर रहे है। वहीं तंबाकू उपयोगकर्ताओं में से केवल 3 प्रतिशत ही इस लत को छोड़ने में सक्षम हैं। इसीलिए यह आवश्यक है की हम बच्चों को तम्बाकू सेवन की पहल करने से ही रोके। इस पश्चिमी बंगाल में लोगों पर तम्बाकू सेवन के असर का खतरा व्यापक है। इससे हमारे शरीर का कोई ऐसा भाग नहीं बचता जो इसे प्रभावित न हो।
इसलिए इस तरह के जो हानिकारक उत्पाद है उन पर प्रतिबंध लगाना चाहिए ताकि आम जनता के स्वास्थ्य को और बेहतर बनाया जा सके।