सरकार नें जो जिम्मेदारी दी उस पर खरा उतरने का करूँगा प्रयास- सत्यवान शिंदे



--मुकेश सेठ
मुम्बई - महाराष्ट्र
इंडिया इनसाइड न्यूज।

■शिंदे ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में निभायेंगे महत्वपूर्ण भूमिका- एसके बाजपेयी

■सामाजिक कार्यकर्ता सत्यवान शिंदे को महाराष्ट्र राज्य में दिशा समिति का नियुक्त किया गया नियुक्त

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता सत्यवान वी. शिंदे को राज्य स्तरीय निर्देशन समिति का सदस्य नियुक्त किया है। दिशा समिति केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की एक निगरानी समिति है जो ग्रामीण भारत में कार्यान्वित किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की देखरेख करती है।

महाराष्ट्र जनता दल (एस) के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार बाजपेयी ने जोगेश्वरी में आयोजित एक कार्यक्रम में सत्यवान शिंदे को सम्मानित किया। इस अवसर पर एसके वाजपेयी ने शिंदे को बधाई देते हुए कहा कि शिंदे को ग्रामीण परियोजनाओं का निरीक्षक नियुक्त किया गया है अपनी उत्कृष्ट क्षमता से शिंदे ग्रामीण परियोजनाओं को क्रियान्वित करने में महाराष्ट्र सरकार की मदद करेंगे।

सम्मान समारोह में उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों में महाराष्ट्र समर्थ कामगार संगठन के सचिव मनीष चव्हाण, भाजपा वार्ड अध्यक्ष भूषण चव्हाण, केरल मुंबई उत्कर्ष सभा के अध्यक्ष रूपेश कृष्णन, व्यवसायी दीपक गुप्ता और अन्य लोग उपस्थित रहे।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News