मध्य प्रदेश: सतना जिले में बीजेएमटीयूसी की बैठक



सतना
मध्य प्रदेश
इंडिया इनसाइड न्यूज।

भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र नामदेव की सहमति से सत्येंद्र कुमार दुबे को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद का दायित्व सौंपा गया और प्रभार में आने जिलों में ट्रेड यूनियन के विस्तार व गतिविधियों की रूपरेखा तैयार करने का प्रभार सौंपा गया। उक्त कड़ी में आज एक संगोष्ठी बैठक मास्टर प्लान में आहूत की गई जिसमें नव नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

उक्त अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष द्वारा प्रभार के जिले सतना, मैहर, कटनी, पन्ना, रीवा, सीधी में संगठन की रूपरेखा के विस्तार हेतु आवश्यक सुझाव दिए गए जिसका उपस्थित जनों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।

श्री दुबे ने कहा कि आज अकुशल और कुशल मजदूरों के सामने तमाम समस्याएं हैं जिनका निराकरण कराना उनको उनका वास्तविक हक दिलाना और उन्हें संगठन की मुख्य धारा से जोड़ना हम सबका दायित्व है।

उक्त संगोष्ठी बैठक में प्रमुखरूप से सर्व श्री नव नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार दुबे, एडवोकेट प्रदीप तिवारी, राजगुरु मनोज अग्निहोत्री, मनोज दुबे, प्रमोद गौतम, सलिल कुमार दुबे, एडवोकेट प्रमोद कुमार गौतम, दीपक तिवारी, सुरेश पांडेय, लवकुश तिवारी, आंचल शुक्ला, संजय मिश्रा, सौरभ तिवारी, विवेक पांडेय, अरविंद, रब तिवारी, शोले यादव, टिल्लू शुक्ला, मनोज द्विवेदी, संजू सिंह बरदादी, सुनील पांडेय, संजय त्रिपाठी, राजेंद्र शर्मा की उपस्थिति रही।

ताजा समाचार


National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News