हावड़ा: न्यायालय परिसर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विज़न पर संगोष्ठी



हावड़ा
पश्चिम बंगाल
इंडिया इनसाइड न्यूज।

यह पहली बार है कि पश्चिम बंगाल के किसी न्यायालय परिसर में भारतीय संघ के लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विज़न की समकालीन प्रासंगिकता पर एक संगोष्ठी का आयोजित होना। "डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विज़न" संगोष्ठी का आयोजन बुधवार 29 जुलाई, 2026 को हावड़ा जज कोर्ट में किया गया था। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता तन्मय भट्टाचार्य ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत अधिवक्ता काजल अदाक के नेतृत्व में हावड़ा कोर्ट की महिला वकीलों की विंग द्वारा गाए गए "वंदे मातरम" गीत से हुई।

वहीं अधिवक्ता गण - आलोक भट्टाचार्य, अमलन रॉय, अरविंद नस्कर, रजत चक्रवर्ती, संताना बाग और तनाया मित्रा जैसे कुछ प्रमुख वक्ताओं ने अपने बहुमूल्य भाषणों से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

इस संगोष्ठी का आयोजन अधिवक्ता अमलन रॉय, अधिवक्ता तन्मय भट्टाचार्य, अधिवक्ता बाप्पादित्य दास और अधिवक्ता कौशिक बसु ने किया था। कार्यक्रम का समापन "धनधान्ये पुष्पे भरा" गीत के साथ हुआ। तीनों बार (वकील संघों) के अधिकांश वकील उपस्थित थे।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News