हिन्दू मोर्चा पश्चिम बंगाल: स्वतंत्रता दिवस पर काजीपाड़ा से बेलूर तक बाइक रैली



हावड़ा
पश्चिम बंगाल
इंडिया इनसाइड न्यूज।

15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर हिन्दू मोर्चा पश्चिम बंगाल इकाई की ओर से हावड़ा के काजीपाड़ा से बेलूर तक भव्य बाइक रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

रैली में शामिल लोग हाथों में तिरंगा और भगवा ध्वज लेकर भारत माता का जयघोष करते नजर आए। देशभक्ति के नारों से रैली का माहौल पूरी तरह राष्ट्रभक्ति से सराबोर रहा। काजीपाड़ा से शुरू हुई यह बाइक रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए बेलूर पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया।

हिन्दू मोर्चा पश्चिम बंगाल बाइक रैली आयोजकों के अनुसार, रैली का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का संदेश जन-जन तक पहुंचाना था। जगह-जगह स्कूल हो या शहर का गाली या मोहल्ला सभी जगह देशभक्ति गीत सुनाई दिए और भारत माता की पूजा की गई कहीं 100 फुट तिरंगा रैली निकाली गई।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News