स्वास्थ्य शिविर में 200 लोगों ने लिया लाभ, 10 लोगों का मोतियाबिन्द नि:शुल्क ऑपरेशन के लिए पंजीकरण



हावड़ा
पश्चिम बंगाल
इंडिया इनसाइड न्यूज।

वर्ष 2006 से 21 वर्षों का इतिहास लिए, "पहली रोटी गाय की, अन्नपूर्णा, चित्रकला प्रतियोगिता" जैसे कार्यक्रम में सक्रिय संस्था "आवाज एनजीओ परिवार" ने स्वतंत्रता दिवस के विशेष अवसर पर 21वां स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सेना के जवानों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर किया गया। साथ ही वहाँ मौजूद सभी लोगों ने राष्ट्रीय गान गाया। तत्पश्चात स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ पूर्वाह्न 10:30 से हुआ और अपराह्न 2:30 तक चला। लगभग 200 लोगो ने इसका लाभ उठाया। साथ ही मोतियाबिन्द नि:शुल्क ऑपरेशन के लिए 10 लोगो के नाम पंजीकृत किए गये हैं।

उत्तर हावड़ा के किंग्स रोड (लोहापट्टी) में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिविर के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। देश भक्ति में रमे बाल मनुहरों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ा।

पश्चिम बंगाल सरकार में राज्य मंत्री, उत्तर हावड़ा से भाजपा विधायक उमेश राय भी कार्यक्रम दौरान उपस्थित हुए। संस्था के अध्यक्ष रितेश साव, महासचिव रिंकू जयसवाल, कोषाध्यक्ष सोनल अग्रवाल सहित सदस्य गण कार्यक्रम दौरान सक्रिय दिखें।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News