इंडियन पब्लिक स्कूल में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन



हावड़ा
पश्चिम बंगाल
इंडिया इनसाइड न्यूज।

इंडियन पब्लिक स्कूल में एक दिवसीय विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन अत्यंत उत्साह के साथ किया गया। इस प्रदर्शनी में विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा, नवाचार एवं रचनात्मकता का अद्भुत प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पश्चिम बंगाल सरकार में राज्य मंत्री व उत्तर हावड़ा से भाजपा विधायक उमेश राय, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. आनन्द पाण्डेय उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने छात्रों द्वारा बनाए गए विज्ञान के नमूनों और कलाकृतियों की जमकर सराहना की और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। साथ ही डॉ.चंद्र कुमार चंदक, डॉ.सैकत कुमार बसु, डॉ.भास्कर चौधरी, सुदीप्ता चक्रवर्ती भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।

इसके साथ ही, हाल ही में यूईएम कोलकाता में आयोजित प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालय के होनहार छात्र (श्रेष्ठा बनर्जी) को मंच पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया और पुरस्कार देकर उसकी इस शानदार उपलब्धि की सराहना की गई।

समारोह में उपस्थित अन्य अतिथियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने भी बच्चों के इस सुंदर और सराहनीय प्रदर्शन की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News