हावड़ा, 2जुलाई। पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन हावड़ा व प्रयास बेलूड़ के संयुक्त तत्वावधान में लिलुआ के डॉन बॉस्को के समीप स्थित गुरुकुल विद्यापीठ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सम्मेलन की हावड़ा शाखा के अध्यक्ष संजय भरतिया, किशन किल्ला, संजीव केडिया, प्रकाश किला, प्रयास के सुरेंद्र अग्रवाल, सुशील कुमार झाझरिया, ओमप्रकाश केडिया, नरेंद्र अग्रवाल ,ओम प्रकाश शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित हावड़ा नगर निगम के पार्षद राजीव थमन, अनीता सिंह, सीमा भौमिक, व अन्य अतिथियों का स्वागत किया। उपस्थित पार्षदों ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश किला ने किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में ललित नेवटिया, सरिता टिबड़ेवाल, कमल कंदोई, राजेश कंकरानीया, सौरव अग्रवाल, गणेश केडिया, आनंद अग्रवाल, शंभू मोदी ,कुसुम मोदी, शशि अग्रवाल, शालू बहल,नवीन अग्रवाल व अन्य सदस्यों का प्रमुख योगदान रहा ।इस अवसर पर उपस्थित समाज सेवी नीलिमा सिन्हा, विभा सिंह,जशवंत सिंह, दुर्गावती सिंह व अन्य ने लोगों से रक्तदान के लिए अपील की। लायंस क्लब के ब्लड बैंक द्वारा रक्त संग्रह किया गया।