भाजपा का रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर



हावड़ा, 09 जुलाई। विशेषकर भारत केशरी डा० श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिवस के अवसर पर उत्तर हावड़ा भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता रहा है। पिछले वर्षों की भाँति इस वर्ष भी भारतीय जनता युवा मोर्चा, उत्तर हावड़ा मंडल-1, उत्तर हावड़ा मंडल-2 व उत्तर हावड़ा मंडल-3 द्वारा डा० श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य मे मंडल अध्यक्ष आनन्द दुबे, निर्मल ओझा व राजेश राय के नेतृत्व में संयुक्त रूप से रक्तदान एवं स्वस्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित हुआ। हरदत्त राय चमरिया रोड स्थित श्री श्याम गार्डेन में इस रक्तदान एवं स्वस्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में लाइफ केयर ब्लड बैंक को 98 एवं भरुखा ब्लड बैंक को 111 लोगों ने अर्थात संयुक्त रूप से कुल 209 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया जिसमे 35 रक्तदाता महिलाएं थी। साथ ही लायंस क्लब द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया गया जिसके तहत लगभग 150 लोगों ने अपना रक्त परीक्षण, ईसीजी, ब्लड प्रेशर, शुगर जाँच आदि कराएं।

शिविर के उदघाटन दौरान उत्तर हावड़ा भाजपा मंडल-3 अध्यक्ष उमेश यादव ने पार्टी का झंडा फहराया व प्रदेश भाजपा सचिव संजय सिंह ने भारत केशरी डा० श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर के सामने दीप प्रज्जवलित किया। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में भाजयुमो पश्चिम बंगाल अध्यक्ष तुषार कांति घोष, प्रदेश सचिव सुनील सोनकर, राष्ट्रीय परिषद सदस्य अनिल गोयल, भाजपा नेता उमेश राय, भाजयुमो हावड़ा जिला अध्यक्ष प्रभाकर पंडित, महामंत्री ओम प्रकाश सिंह, एच०एम०सी० वार्ड संख्या 13 से पार्षद गीता राय, भाजपा नेता मनोज कुमार पाण्डेय, जिला भाजपा अध्यक्ष देबांजल चटर्जी, महामंत्री रोबिन भटटाचार्य, सचिव रुद्र प्रताप दास, कोषाध्यक्ष सुभाष झा, मंडल-2 अध्यक्ष अवधेश साव, कोलकाता नगर निगम में पार्षद मीना देवी पुरोहित, पार्षद विजय ओझा, हावड़ा जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा दुर्गावती सिंह, हुगली जिला भाजपा सचिव बेबी तिवारी मौजूद रही।

इस रक्तदान एवं स्वस्थ्य परीक्षण शिविर में उपस्थित हुए सभी अतिथियों ने अपने वक्तव्य रखें। सभी वक्ताओं ने डा० श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें आज़ाद भारत का पहला बलिदानी बताया। रक्तदान के विषय पर बंगाल की अग्रणी भूमिका की सराहना की तथा आम लोगों से बढ़-चढ़ कर देशहित में रक्तदान करने की अपील की।

स्वागत भाषण के माध्यम से युवा भाजपा नेता उमेश राय ने सभी अतिथियों एवं रक्तदाताओं का अभिनंदन किया तथा रक्तदान के लिए युवा समाज का विशेष आह्वान किया।

प्रदेश भाजपा सचिव संजय सिंह ने कहा कि रक्तदान का कोई विकल्प नही है। विज्ञान कितनी भी उन्नति कर ले आदमी द्वारा दिया गया खून ही आदमी को बचाएगा।

कार्यक्रम का संचालन हावड़ा जिला भाजयुमो महामंत्री ओम प्रकाश सिंह। उन्होंने रक्तदान को सबसे बड़ा दान की संज्ञा दी और कहा कि यह दान अंजान व्यक्ति के जीवन के लिए किया जाता हैं। रक्तदान किसी भी धर्म मे उत्तम हैं।

इस रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर को सफल बनाने में वरिष्ठ पत्रकार व भाजपा नेता आनन्द पाण्डेय, तारकनाथ साव, विनय अग्रवाल, सुरेन्द्र जैन, गौतम गोस्वामी, सविता भगत चौरसिया, बबिता जैन, विभा सिंह, कविता चौधरी, युवा नेता विशाल जयसवाल, योगेश सिंह, संजीव कुमार शुक्ला, पंकज कुमार, सत्येन्द्र यादव, अभिषेक सिंह, ऋषभ सिंह, बिनोद जयसवाल, बिमल प्रसाद, संतोष सिंह, आनंद सोनकर, अविनाश प्रताप सिंह, सुखारी सिंह, विवेक तिवारी, प्रमोद दुबे, राहुल महतो, मुकेश राय, सतीश मिश्रा, बिट्टू प्रसाद, बिनोद जयसवारा, विक्की यादव, अर्जुन सोनकर, राजेश यादव, संजय चौबे, विशाल सिंह, सन्नी सिंह का विशेष योगदान रहा।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News