कीर्ति विद्यार्थी संवर्धना



हावड़ा, 27 जुलाई। बाँधाघाट स्थित गोपाल भवन में 26 जुलाई की सुबह कीर्ति विद्यार्थी संवर्धना का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की उत्तर हावड़ा शाखा द्वारा माध्यमिक एवम उच्च माध्यमिक परीक्षा में सफल हुए छात्र छत्राओं को सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित किया किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के उत्तर हावड़ा के संयोजक अभिषेक ओझा, हावड़ा नगर निगम के वार्ड संख्या 13 से पार्षद गीता राय ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। परिषद के राज्य सचिव अनूप साहा, उपाध्यक्ष सुबीर हलदर, हावड़ा जिला के संयोजक सुमन दत्ता, मिलन मुर्मू, आकाश कुमार, अभिषेक साव ने छात्रों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों को और लगन के साथ आगे की शिक्षा प्राप्त कर राष्ट्रहित में अपनी भूमिका और सहयोग पर भाजपा नेता उमेश राय ने अपने विचार रखें। उत्तर हावड़ा के विभिन्न विद्यालयों के 150 छात्र व छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, मेडल, पुष्प एवं उपहार से सम्मानीत किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विशाल जयसवाल, बबिता जैन, ज्योति प्रकाश राय, विनय पाण्डेय की प्रमुख भूमिका रही वहीं कार्यक्रम का सफल संचालन संजीव शुक्ला ने किया।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News