स्वैच्छिक रक्तदान व निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर



कोलकाता, 31 जुलाई। गत 30 जुलाई को 16, राजेन्द्र मल्लिक स्ट्रीट, सिंघी बगान, कोलकाता स्थित अनय गोपाल सिन्हा स्मृति रक्षा समिति द्वारा स्व० अनय गोपाल सिन्हा (विधायक व प्रसिद्ध समाज सेवी) की 20वी पुण्यतिथि पर स्वैच्छिक रक्तदान व निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया था।
शिविर का शुभारम्भ प्रातः 10 बजे हुआ। लगभाग 242 लोगों ने रक्तदान किया। वहीं लगभग 322 लोगों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण किया गया जिसमें लगभग 63 लोगों को ऑपरेशन योग्य पाया गया जिस पर समिति के अध्यक्ष राजेश सिन्हा ने बताया कि नेत्र परीक्षण पश्चात जीतने भी लोगों को ऑपरेशन योग्य पाया गया है समिति की ओर से सभी का निःशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा। वहीं शिविर में सैकड़ों जरूरतमन्द लोगों को निःशुक्ल चश्में भी दिये गये। समिति के महासचिव गौर मोहन राय ने कहा कि अनय गोपाल सिन्हा किसी व्यक्ति विशेष के नहीं बल्कि सामाजिक हस्ती थे।
अतिथियों में पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री शशि पांजा, लक्ष्मी रतन शुक्ला, लाइव कोलकाता न्यूज़ के सीईओ सचिन त्रिपाठी, अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी हिन्दी परिषद के हृदय नारायण मिश्रा, दिनेश बजाज, तापस पाल, गौतम चौधरी, उमेश राय सहित अन्य उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन पंकज मिश्रा ने किया। वहीं सैकड़ों की तादाद में समाजसेवी कार्यक्रम के शुभारम्भ से सफलता तक सक्रिय दिखें।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News