पिछले 29 वर्षों से अपने परंपरा का निर्वाह करते हुए श्री हनुमान भक्त मण्डल लिलुआ हावड़ा ने अपना 30वा वार्षिकोत्सव मनाया। संस्था द्वारा गत 25 दिसम्बर 2016 को अपने 30वे वार्षिकोत्सव पर आलौकिक श्रीङ्गार, अखण्ड ज्योति, सुन्दरकाण्ड पाठ, भजन कीर्तन, छप्पन भोग व भव्य भण्डारा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8 बजे से हुआ व रात्रि 9 बजे तक चला जिसमें प्रातः 9 बजे से सुंदरकाण्ड समिति हिन्दमोटर द्वारा सामूहिक सुन्दरकाण्ड पाठ की प्रस्तुति की गयी। संस्था के न्यासी राजेन्द्र प्रसाद अगरवाल, सी पी सिंह, बनारसी दास अगरवाल, शिव चरण गुप्ता, बाल मुकुन्द गोयल सहित अनेकों गण्यमान्य लोग कार्यक्रम में सक्रिय दिखे व कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। श्री बाल हनुमान मण्डल-झगड़ा कोठी, श्री सेवक मण्डल-बजरंगबली, श्री हनुमान मित्र संघ-टालीगंज, श्री श्याम सेवा संघ-गोलाबाड़ी, श्री बाबा भूतनाथ भक्त मण्डल-कोलकाता, श्री जन सेवा भक्त मण्डल, श्री श्याम मित्र मण्डल-हावड़ा, श्री श्याम सरोवर-कोलकाता, बाबा बासुकीनाथ सेवा मण्डल-लिलुआ, माँ विंध्यवासिनी भक्त मण्डल-लिलुआ, श्री श्याम सत्संग मण्डल-घुसुड़ीधाम, श्री सालासर बालाजी सेवक वृंद-बांधाघाट, श्री बालाजी जागरण मण्डल-कोलकाता सहयोगी संस्थाएं के रूप में सक्रिय दिखी। प्रातः से संध्या तक कार्यक्रम में हजारों लोगों की उपस्थिति व आना-जाना रहा। समस्त जानकारी संस्था के सेवक अशित सिंह ने दी।