कोलकाता 06 अगस्त। गत 05 अगस्त को कोलकाता के जोड़ा बागान के 1/डी, गौर लाहा स्ट्रीट में अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी हिन्दी परिषद के राष्ट्रीय चेयरमैन व ब्राह्मण अंतर्राष्ट्रीय संगठन के राष्ट्रीय वरिष्ठ अध्यक्ष हृदयनारायण मिश्रा द्वारा आयोजित धार्मिक अनुष्ठान महारुद्राभिषेक सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान में बाबा का श्रृंगार व छप्पन भोग सहित भव्य रूप में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया था। वहीं बड़े श्रद्धा के साथ उपस्थित भक्तों ने बाबा का पूजन व आरती भी किया। तत्पश्चात भंडारे का प्रसाद बाबा का कवच सैकड़ों सैकड़ों लोगों ने ग्रहण किया।