हावड़ा, 07 अगस्त। गंगा समग्र और हावड़ा गंगा सेवा संघ द्वारा बेलुर मठ के 21वी बंगाल बटालियन में रह रहे फौजी भाइयों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया। गंगा समग्र के गंगा स्वछता प्रमुख, पश्चिम बंगाल, वृज उपाध्याय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में समाज सेवी संजय उपाध्याय, क्षेत्र प्रमुख, गंगा समग्र, पश्चिम बंगाल, मनोज जयसवाल, सूबेदार मेजर संतोषी लाल गुर्जर, हवलदार पी• पी• राय, राम कुमार तमंग, के•बी• थापा, सी•बी• थापा, एम• तमंग सहित कई एन•सी•सी• कैडेट उपस्थित थे।
इस मौके पर सूबेदार संतोष लाल गुर्जर ने कहा कि इस आयोजन के लिए मैं इस जन कल्याणकारी संस्था का शुक्रगुजार हूँ कि आज खुद के घर से हजारों किलोमीटर दूर रहने के बावजूद इन बहनों ने रक्षा बांधकर हमारा मान बढ़ाया है।
बृज उपाध्याय ने बताया कि जिस तरह से हमारे फौजी भाई देश के लिए अपने आपको बलिदान दे रहे है, जिस तरह से काश्मीर में हमारे फौजी भाई शहीद हो रहे हैं।तत्काल में हम यह देख सकते है कि कैसे हमारे फौजी भाई डोकलाम में चीनी सेना के सामने सीना तानकर सिर्फ व सिर्फ देश की सुरक्षा के लिए अपने आपको बलिदान करने के लिए तैयार है तो ऐसे में हमारी भी जिम्मेदारीे होती है, दायित्व होता है कि हम सभी देश वासी भी अपने फौजी भाइयों के लिए हर एक मोर्चे पर खड़े रहे। आज रक्षा बंधन के दिवस पर गंगा समग्र के सभी भाई और बहनों ने समाज के सभी लोगों के साथ मिलकर फौजी भाइयों के साथ रक्षा बंधन का त्योहार मनाया। समाज और देश को यह संदेश देने की कोशिश की कि हम सभी भारत माता के शपूत अपने फौजी भाइयों के सम्मान में कंधे से कंधा मिला कर खड़े है, दुख व सुख में भागीदार है।