कोलकाता, 09 अगस्त। निःसन्देह जब से नरेन्द्र मोदी भारतवर्ष के प्रधानमंत्री बने हैं तब से पश्चिम बंगाल में विभिन्न राजनीतिक कार्यक्रमों में उनका पूतला फूंकने का प्रचलन चल पड़ा है। और उसी क्रम में आज एक बार फिर कोलकाता के धर्मतला में तृणमूल काँग्रेस समर्थित हाँकर्स व ट्रेड यूनियन के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पूतला फूंका गया। बात राजनीतिक विचारधारा की होती तो स्थिति सामान्य के करीब होती परन्तु नोटबंदी के बाद से विरोध प्रदर्शन में कुछ ज्यादा ही इज़ाफा हुआ है और जी०एस०टी० ने घाव पर नमक छिड़कने या कहें आग में घी डालने का काम किया हैं।
“बीजेपी हटाओ देश बचाओ” इस वक़्त हर तृणमूल काँग्रेस कार्यकर्ताओं के दिल व दिमाग में स्थान बना चुका हैं क्योंकि तृणमूल नेत्री व बंगाल राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ऐसा निर्देश दिया है। उसी निर्देश का पालन आज किया गया। ट्रेड यूनियन द्वारा आयोजित रैली में यूनियन के स्वयं के बैनर में बीजेपी का नाम विरोध के भाव से दर्ज़ किया गया था। लिखा था “बीजेपी हटाओ देश बचाओ”।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर पश्चिमबंग प्रगतिशील हाँकर्स यूनियन उत्तर कोलकाता शाखा व इंडियन नेशनल तृणमूल ट्रेड यूनियन काँग्रेस (आई०एन०टी०टी०यू०सी०) द्वारा 9 अगस्त को लग-भग अप० 4 बजे गणेश टाकीज मोड़ से भाजपा भारत छोड़ो महारैली आरम्भ की गयी जो गिरीश पार्क, एम०जी रोड, सेंट्रल एवेन्यू होते हुए वाई चैनल धर्मतला पहुँचा। कार्यकर्ताओं द्वारा धर्मतला मोड़ पर केन्द्र सरकार के खिलाफ नारे-बाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया। तत्पश्चात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पूतला जो महारैली के साथ गणेश टाकीज से वाई चैनल धर्मतला लाया गया, उसे फूंका गया। महारैली की अध्यक्षता कर रहे आई०एन०टी०टी०यू०सी० के चेयरमैन प्रदीप बनर्जी साथ पश्चिम बंगाल प्रगतिशील हाँकर्स यूनियन के उपाध्यक्ष सचिन त्रिपाठी, अध्यक्ष कमल बनर्जी, महासचिव मुन्ना बाजपेयी तथा उत्तर कोलकाता डिस्ट्रिक्ट के चेयरमैन सुरेश पाण्डेय, मुख्य सलाहकार राजेश सिन्हा व श्रीधर पाण्डेय, संयोजक प्रदीप मजूमदार, महासचिव मोहम्मद श० अमन, संयुक्त सचिव फैसल आयुबी सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए।