कोलकाता, 26 अगस्त। आज 107वीं जन्म जयंती के अवसर पर आल इंडिया माइनॉरिटी फॉरम व मदर टेरेसा मेमोरियल पीस कमेटी की ओर से सांप्रदायिक सौहार्द पर एक बैठक आयोजित की गयी। संस्था के चेयरमैन व सांसद इद्रिस अली ने मदर हाउस में आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। उन्होने अपने वक्तव्यों में कहा कि मदर टेरेसा गरीबों की वास्तविक मित्र थी। राष्ट्रीय एकता व गरीबों के प्रति उनका निःस्वार्थ प्रेम कभी भुलाया नहीं जा सकता। मदर टेरेसा और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कार्यों की सराहना हमेशा ही होती रहेगी क्योंकि वे हमेशा अबोध हिन्दू व मुसलमानों की सहायक रही हैं।
मुस्लिम कम्यूनिटी के लीडर सय्यद शा अतेफ अली अल कादेरी ने कहा कि मदर टेरेसा के बाद मैं देख सकता हूँ कि सिर्फ ममता बनर्जी ही मदर टेरेसा के पदचिन्हों पर आगे बढ़ रही हैं। तीन तलाक मामले पर उन्होने कहा कि उच्चतम न्यायालय द्वारा दिये गए निर्णय कुरान आधारित है व इस फैसले से इस्लाम की जीत है।
संस्था के महासचिव एम० ए० अली ने कहा कि प्रत्येक भारतीय को भारत के संविधान का आदर करना चाहिए व तीन तलाक पर उच्चतम न्यायालय के निर्णय का सम्मान करना चाहिए।