सामाजिक जागरूकता व रोकथाम कार्यक्रम



स्वामी विवेकानन्द की 154वी जयन्ती के अवसर पर गत 12 जनवरी को संस्था संकल्प टूडे द्वारा हावड़ा स्थित घुसड़ी के आज़ाद हिन्द वेलफेयर क्लब में साइबर क्राइम पर आधारित सामाजिक जागरूकता व रोकथाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था के सचिव मोहम्मद इम्तियाज़ भारतीय ने बताया कि इंटरनेट का प्रयोग ज्यादा तर युवा वर्ग ही करते हैं, स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती हम सभी लोग युवा दिवस के रूप में मानते है इसीलिए विवेश कर संस्था ने इस दिन को चयनित कर कार्यक्रम आयोजित किया है। कार्यक्रम दौरान चल-चित्र के माध्यम से साइबर विशेषज्ञ नवोनील संपुई व अजय गांगुली ने लोगों को हेकर्स के प्रकार व रोकथाम के विषय पर जानकारी साझा करते हुए अनेकों तरीके बतायें। उन्होने यह भी बताया कि साइबर अपराध में आज भारत 3रे स्थान पर है। अपराध किसी भी प्रकार का क्यों न हो वो सबूत छोड़ ही जाता है, सुरक्षा की दृष्टि से कहा जा सकता है कि हमे सतर्क रहना होगा, फ्री डाउनलोड साइट्स को नकारते हुए अपने स्टेटस को हमेशा देखते रहना होगा। कार्यक्रम दौरान संस्था के अध्यक्ष डा० सी पी वर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News