भारत विकास परिषद द्वारा राष्ट्रीय गीत प्रतियोगिता का आयोजन



कोलकाता, 03 सितम्बर। भारत विकास परिषद द्वारा राष्ट्रीय गीत प्रतियोगिता का आयोजन काकुरगाछी के न्यू हरियाणा भवन में किया गया। मुख्य अतिथि श्याम लाल डोकानियां सहित नंदलाल सिंघानियां, लोकनाथ डोकानिया, रामनारायण नंदी, राम गोपाल गुप्ता, परमात्मा यादव, परमानंद अग्रवाल उपस्थित थे। निर्णायक मंडली में सन्तना दफ़्तरी, मंजूरी दत्ता, तनुश्री सेनगुप्ता रहीं। हिंदी, संस्कृत व अन्य क्षेत्रीय भाषा में राष्ट्रभक्ति के गीत विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए। परिषद् के काकुरगाछी शाखा के अध्यक्ष ड़ा० एस० के० अग्रवाल, वहावड़ा शाखा के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ गणेश वंदना तथा वंदे मातरम से हुआ। श्याम सुंदर अग्रवाल, राजू तिवारी, लक्ष्मण सिंह धूपिया, मनोज धानुक, शंकरलाल केडिया, राजेश अग्रवाल, एस० एन० सूर व अन्य सदस्यों का कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमुख योगदान रहा। वहीं बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। ज्ञात हो भारत विकास परिषद की 1200 शाखाये संपूर्ण देश में राष्ट्र ज्योति जगाने के साथ साथ संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा, समर्पण का कार्य कर रही है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News