कोलकाता, 08 सितम्बर। अपनी सादगी के लिए जाने जाते उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद व केन्द्र सरकार में संचार राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार व रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के कोलकाता आगमन पर भाजपा के कार्यकर्ताओं में उत्साह का विस्तार देखने को मिल रहा है। मनोज सिन्हा अपनी सादगी के कारण लोगों के दिलों में एक अच्छा स्थान रखते हैं। न केवल उत्तरप्रदेश और बिहार के राज्यों में वे सम्मानजनक प्रभाव रखते हैं बल्कि बंगाल भी इससे अछूता नहीं हैं। क्योंकि इन राज्यों से लोगों की बड़ी आबादी बंगाल में रहती है व विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत हैं।
कल कोलकाता एयरपोर्ट पर आगमन पश्चात कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किए जाने पर राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने उनके प्रति प्रेम प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया।
वहीं आज पश्चिम बंगाल के चार लोक सभा क्षेत्र दमदम, बैरकपुर, कृष्णानगर और बारासात के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करके पार्टी के आगे की रणनीति पर विचार विमर्श किया। इन दौरान प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष भी साथ उपस्थित रहें। इसके अलावा उन्होने अपने मंत्रालय से संबन्धित कार्यालय का भी दौरा करते हुए बैठक की।