उज्ज्वल भविष्य की कामनाओं के साथ आधार निर्माण



पाँच वर्ष तक आयु के बच्चों का आधार कार्ड बनना प्रारम्भ हो गया है। हावड़ा नगर निगम के सभी वार्डों में निर्धारित केन्द्रों पर आधार कार्ड बनाने वाले सक्रिय हो गये हैं। अधिकांश वार्डों में रहने वाले लोग अपने बच्चों का आधार कार्ड बनवाने के लिए तत्पर हैं परन्तु उन लोगों का प्रतिनिधित्व करने वाले नेता गण सीमित जगहों पर ही सक्रिय दिख रहे हैं। स्वयं के लिए तो घर घर दस्तक देने पर तो फायदा ही फायदा हुआ था लेकिन जिनसे फायदा होता है, उनके लिए इस प्रक्रिया के तहत उन्हें घर घर दस्तक देने में तकलीफ क्यों हैं। कहीं कहीं तो स्थिति यह भी है कि पार्टी समर्थक देख तरहीज सूचना दी जाती है। हावड़ा नगर निगम के सभी वार्डों में से वार्ड संख्या 29 की बात बिलकुल भिन्न है। सामाजिक स्तर हो या वार्ड के किसी भी नागरिक का निजी स्तर का कार्य हो पार्षद शैलेश राय का सहयोग सदा ही देखा गया है जिससे अन्य पार्षदों की तुलना में उनकी कार्यशैली सदा प्रगतिशील रही है व जनप्रिय नेता के रूप में उनकी पहचान भी रही है। चाहे वोटर कार्ड, डिजिटल राशन कार्ड या हाल-फिलहाल पाँच वर्ष तक आयु के बच्चों का आधार कार्ड के विषय की सूचना का सवाल हो उनकी व उनके साथ तत्पर युवाओं की पारी सहराहनीय है। वार्ड के हर एक घर के हर एक दरवाजे पर जा कर दस्तक देते हुए पूरी जानकारी साझा करते हुए बताये तारीख व समय पर आने का आग्रह किया जाता है, साथ साथ उपलब्ध मोबाइल नम्बर पर भी सम्पर्क कर पूरी जानकारी की सूचना दी जाता है। वहीं लाउड स्पीकर का भी प्रयोग पूरे वार्ड में किया जाता है जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को सूचित किया जा सकें। और तो और दिन भर जिन जिन लोगों से मुलाकात होती है, उन्हे सूचित करते हुए उनसे अपने पड़ोस के लोगों को भी सूचित करने का आग्रह किया जाता है। कार्य चाहे किसी भी पैमाने का क्यों न हो, कार्यशैली सदा प्रभाव छोड़ती ही है। यही विशेषता है इस वार्ड के नेता का व उनके साथ खड़े युवा साथियों का। गत 16 जनवरी को हावड़ा के वार्ड संख्या 29 में पाँच वर्ष तक आयु के बच्चों का आधार कार्ड बनना प्रारम्भ हुआ। पार्षद शैलेश राय केन्द्र पर अपने युवा साथियों सहित सक्रिय दिखे। आधार कार्ड बनवाने पहुँच रहे बच्चे को चॉक्लेट देते व उनके माता-पिता का आभार व्यक्त करते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते दिखें। बीच बीच में सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हुए आधार केन्द्रों पर आने का आग्रह भी करते दिखें। सराहनीय भूमिका को देखते हुए यह कहने में थोड़ी भी हिचक नहीं कि उज्जवल भविष्य की कामनाओं के साथ आधार निर्माण जारी है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News