महा बोद्धि सोसाइटी हाल में आयोजित आर्गेनाइजेशन ऑफ सोशल वेलफेयर व हैल्थ के राज्य अधिवेशन में हैलो कोलकाता द्वारा डा० स्वपन कुमार मुखर्जी को होमियोपैथी चिकित्सा क्षेत्र में सेवा हेतु सम्मानित किया गया। हावड़ा प्रैस क्लब के सचिव सुजीत पाल सहित अन्य अतिथियों को भी सम्मान व पुरस्कार प्रकाश किला, नारायण मजूमदार व आशीष वैशाख द्वारा प्रदान किया गया। साथ साथ विषय ध्यान, गौ मूत्र, थेरेपी क्षेत्र में कार्य हेतु दोनों संस्थाओं द्वारा प्रकाश किला को पुरस्कार व स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता व होमियोपैथी के प्रभाव पर चर्चा की गयी। डा० विषम देव मुखर्जी व डा० द्विजादास अंश द्वारा कार्यक्रम का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन किया गया। कार्यक्रम में लगभग सौ से उपर सदस्य मौजूद थे।