हावड़ा में असामाजिक तत्वों ने तोड़ी भगवान हनुमान की मूर्ति



प्रकाश पाण्डेय, हावड़ा। उत्तर हावड़ा के घुसुड़ी स्थित गिरीश घोष रोड के समीप भारत कांटा के पास कुछ असामाजिक तत्वों ने बीते शुक्रवार को एक मंदिर में रखे हनुमान जी की मूर्ति को तोड़ दिया और वहां बैठ कर शराब पी। अगले दिन जब इस घटना की शिकायत लेकर हावड़ा हिन्दू चेतना मंच के कार्यकर्ता स्थानीय थाना में गए तो उन्हें उल्टे डाटा गया और कहा गया कि दूसरे दिन वहां एक मूर्ति रख दी जाएगी।

वहीं हावड़ा हिन्दू चेतना मंच के अध्यक्ष सूर्यभान गुप्ता ने कहा कि कुछ लोग ज़्यादा ही सियासत कर रहे हैं। वो सियासत के लिए अपनी मर्यादा ताक पर रख दिए हैं। आगे उन्होंने कहा कि अगर हम किसी धर्म का अनादर नहीं करते हैं तो क्यों हमारे साथ ऐसा किया जा रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि आज बंगाल संकट में है और राज्य में केवल एक ही धर्म विशेष की सुनी जा रही है। इसके इतर धार्मिक भेदभाव की मुखालफत करने वाली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शासन में हिन्दुओं और हिन्दू देवी देवताओं की मूर्तियों को तोड़ने का काम भी बदस्तूर जारी है और सब खामोश हैं मूक दर्शक बन कर देख रहे हैं।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News