उत्तर 24 परगना के हालिसहर में गंगा आरती का आयोजन



कोलकाता, 21 सितम्बर। उत्तर 24 परगना के हालिसहर मे गंगा समग्र द्वारा चांदनी घाट पर गंगा स्वच्छता अभियान के साथ साथ गंगा आरती का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन हालिसहर प्रमुख त्रिलोकी नाथ साव "मास्टर जी" के नेतृत्व में किया गया जिसमें करीबन 500 से ज्यादा गंगा भक्तों ने उपस्थित होकर अपनी आस्था प्रकट की। गंगा आरती का नजारा मनमोहक व प्रेरित रहा। आरती के बाद लोगों ने संकल्प लिया कि न तो वे माँ गंगा को दूषित करेंगे और न ही किसी को माँ गंगा को दूषित करने देंगे।

बतौर मुख्य अतिथि गंगा समग्र के बंगाल प्रमुख बृज उपाध्याय, अध्यक्ष पश्चिम बंगाल रमाशंकर मिश्रा और हावड़ा जिला के राजेश त्रिपाठी को आमंत्रित किया गया था। इससे पहले गंगा समग्र द्वारा गंगा सागर क्षेत्र में वृहद गंगा आरती का आयोजन किया गया था। आने वाले कुछ दिनों में हावड़ा जिला के कई घाटों पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा जिसमें कोशिश होगी कि हजारों लोगों को गंगा आरती से जोड़ा जाए।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News