बचपन मजहब नहीं खुशियों का है मोहताज



हावड़ा, 24 सितम्बर। बचपन मजहब नहीं खुशियों का है मोहताज। इसीलिए कहा जाता भी रहा है कि बचपन हर गम से बेगाना होता है। आज हावड़ा पुलिस कमिश्नरेट के अधीन आने वाली वूमेन पुलिस स्टेशन (महिला पुलिस थाना) ने समाज में बच्चों के प्रति एक बेहतरीन उदाहरण पेश किया।

किसी भी त्योहार या राष्ट्रीय पर्व आने पर समाज के हर तबके के बच्चें उत्सव मनाने के लिए उत्सुक रहते है लेकिन हर एक को ऐसा नसीब नहीं होता। हावड़ा सिटी पुलिस कमिश्नरेट की महिला पुलिस थाना ने बच्चों के इस कामना को अमली जामा पहनाया व जिला में पहली बार ऐसा सराहनीय-सम्मानीय कदम हावड़ा सिटी पुलिस द्वारा उठाया गया। बच्चों का उत्साह देखने में वाकई सुखद व उत्साहजनक रहा। इन बच्चों को हावड़ा जिला में आयोजित प्रमुख पूजा मण्डपों का भ्रमण व देवी माँ दुर्गा की प्रतिमाओं का दर्शन कराया गया। इस अवसर पर मुख्य रुप से कानूनी जागरूकता पर सेवा प्रदान कर रही संस्था संकल्प टुडे सहित विभिन्न एन०जी०ओ० की तरफ से भी बच्चों को सम्मिलित किया गया था। इस सफल व सराहनीय कदम के लिए संस्था संकल्प टुडे के सचिव मो• इम्तियाज भारतीय ने महिला थाना अध्यक्ष की प्रसंशा की।

ज्ञात हो कि इस भ्रमण कार्यक्रम को हरी झण्डी दिखा कर शुभारम्भ ए•सी•पी• उत्तर हावड़ा भावना गुप्ता ने किया। वहीं कार्यक्रम दौरान बच्चों को जलपान व भोजन भी कराया गया।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News