इस्तीफे की औपचारिक घोषणा दुर्गापूजा के बाद करूंगा - मुकुल राय



कोलकाता, 25 सितम्बर। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद मुकुल राय ने घोषणा की है कि वे दुर्गापूजा के बाद पार्टी और राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि मैं बहुत दु:खी मन से घोषणा कर रहा हूं कि मैं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दूंगा। मैं इस्तीफे की औपचारिक घोषणा दुर्गापूजा के बाद करूंगा। दुर्गापूजा के बाद इस बात का खुलासा करेंगे कि वह इस्तीफा क्यों दे रहे हैं।

एक वक्त वो भी था जब ममता बनर्जी के बाद मुकुल राय पार्टी के सबसे बड़े चेहरे थे लेकिन पिछले कुछ समय से सम्बन्धों की ग्रह दशा विपरीत दिशा को दर्शाता रहा । दौरान, मुकुल राय को पहले ही राज्यसभा में टीएमसी के नेता पद से हटा दिया गया। वहीं तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुकुल राय को पार्ल्यामेंट की स्टैंडिंग कमिटी के अध्यक्ष से हटाते हुए राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन को पदस्थापित किया था।

चर्चा यह भी होती रही है कि मुकुल राय की बीजेपी नेताओं से नजदीकियां बढ़ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से भी मिल चुके हैं जिससे संभावना उत्पन्न होता नजर आता रहा है कि पश्चिम बंगाल में मजबूती से पैर पसारने में जुटी बीजेपी को मुकुल राय का साथ नामंजूर नहीं होगा।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News