हिन्दी दिवस पर कार्यक्रम



हावड़ा। संघर्ष की सफलता पर संदेह नहीं, थोड़ी देर जरूर है। आधुनिक हिंदी जनगण, हिंदी की ताकत है। बजारवाद की धुन पर नाचती दुनिया को इसका आभास है। लिहाजा दुनिया झुक रही है। हिंदी दिवस अब औपचारिकता नहीं रही, साल दर साल हिंदी के विकास का पैमाना बन चुकी है।
हिंदी को पुष्ट करने की इसी परंपरा के तहत हावड़ा नवज्योति ने दैनिक जागरण के सहयोग से रविवार 24 सितम्बर को हावड़ा के गोपाल भवन में व्यापक स्तर पर हिंदी दिवस समारोह का आयोजन किया। सामाजिक दायित्वों को शिद्दत से निभा रही हावड़ा नवज्योति संवैधानिक जिम्मेदारियों के प्रति प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य के युवा व खेल राज्य मंत्री लक्ष्मी रतन शुक्ला के हाथों हुआ। हिंदी दिवस की बधाई देते हुए उन्होंने संस्था के कार्यों की सराहना की। मौैके पर उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने खुद के संघर्षों से भरे जीवन का उदाहरण दिया और लक्ष्य प्राप्त नहीं होने तक ईमानदारी से मेहनत करने की सलाह दी।

वहीं संस्था के अध्यक्ष डा• सिपाही सिंह ने अध्यक्षीय भाषण देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा संस्था को भेजे गए शुभकामना संदेश को पढ़ा।

विशेष अतिथि के रूप मौजूद कलकत्ता विश्वविद्यालय में हिंदी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डा• अमरनाथ शर्मा ने मौजूदा दौर में हिंदी की चुनौतियों पर न सिर्फ प्रकाश डाला अपितु इससे निपटने की राह भी बताई।

कार्यक्रम में शामिल हुए विशिष्ट अतिथि सदिनामा पत्रिका के संपादक जीतेंद्र जितांशु ने दक्षिण भारत के साथ वैश्विक स्तर पर बढ़ते हिंदी के प्रभाव का उल्लेख किया।

कार्यक्रम के अंतिम सत्र में शामिल हुए भाजपा युवा नेता उमेश राय ने युवाओं को सार्वजनिक तौर पर अपनी भावनाएं अपनी मातृभाषा में ही पेश करने की सलाह दी।

इस अवसर पर काव्य आवृत्ति, आशु भाषण अन्य कई प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ जिसमें विभिन्न कॉलेजों व विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की सफलता के लिए हावड़ा नवज्योति के युवाओं का समर्पण सराहनीय रहा।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News