विश्व महिला दिवस पर परिचर्चा का आयोजन



विश्व महिला दिवस के अवसर पर फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन आफ इंडिया द्वारा एसोसिएशन के सभागार में परिचर्चा व संवादाता सम्मेलन का आयोजन गत 8 मार्च 2017 को किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष सुप्रसिद्ध महिला रोग विशेषज्ञ डा० चिन्मय कुमार बोस, सचिव डा० दीपांविता हजारी, कवयित्री पपड़ी दास, संदीप बनर्जी, पत्रकार झिमली मुखर्जी पाण्डेय व कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रकाश किला द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया गया। वक्ता प्रकाश किला ने महिला सशक्तिकरण, भारतवर्ष में महिलाओं की ऐतिहासिक व आधुनिक स्थिति पर अपना विचार रखते हुए कहा कि आज आवश्यकता है समाज में महिलाओं के प्रति दोहरे मापदंड समाप्त कर पुरुषों के समान भागीदारी व स्थान देने की। कार्यक्रम का संचालन सुप्रतिप मजूमदार ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन चलचित्र निर्देशक आशीष बैशाख ने दिया। वही कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से संबन्धित लोग उपस्थित थे।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News