डांडिया खेलने के कारण सांसद सौमैया को रेलवे समिति में नहीं मिली जगह



---जितेन्द्र मिश्रा, मुम्बई।
मुंबई-एलफिंस्टन ब्रिज हादसे के बाद रात में गरबा खेलना बीजेपी सांसद किरीट सोमैया को महंगा पड़ गया। हादसे के दिन सोमैया का गरबा खेलते वीडियो वायरल हो गया जिसकी लोगों ने काफी आलोचना की। मामला तूल पकड़ने के बाद बीजेपी द्वारा बनाई गयी रेलवे सुधार समिति में सोमैया को शामिल नहीं किया गया।

जानकारों का कहना है कि दुर्घटना के दिन सोमैया का गरबा खेलते वीडियो वायरल होने से जनता में गलत संदेश गया है क्योंकि सोमैया यूपीए सरकार के दौरान अकसर मुलुंड रेलवे स्टेशन जा कर रेलवे की खामियों को गिनाते थे। जब पूरा मुंबई शोक में डूबा था तब सोमैया अपने बेटे नील के साथ गरबा खेलने में मस्त थे। जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा।

मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने भी मीडिया को संबोधन में सोमैया पर निशाना साधा था। राज ने कहा था कि छोटी-छोटी बातों पर रेलवे के खिलाफ आंदोलन करने वाले सोमैया कहां हैं। गौरतलब है कि एलफिंस्टन दुर्घटना के बाद बीजेपी ने मुंबई बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार के नेतृत्व में एक समन्वय समिति बनाई है जिसमें बीजेपी के मधु चव्हाण, भाई गिरकर, प्रभाकर शिंदे को शामिल किया गया है। मुंबई प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में निर्णय लिया गया कि सोमैया को इस समिति में शामिल नहीं किया जाएगा। उधर कहा जा रहा है कि एलफिंस्टन हादसे के दिन ही मुंबई के महापौर विश्वास महाडेश्वर ने महापौर बंगले में विदेशी फ़ुटबाल खिलाड़ियों की मेजबानी की। जबकि दिन में वे घटना के बाद शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के साथ केईएम अस्पताल में मरीजों को देखने गए।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News