बीजेएमटीयूसी: सतना जिला बैठक



सतना - मध्यप्रदेश
इंडिया इनसाइड न्यूज।

भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल (बीजेएमटीयूसी) की सतना जिला बैठक 'संस्कार पैलेस' पॉलिटेक्निक के सामने, नीमी रोड पर सम्पन्न हुई। प्रदेश उपाध्यक्ष सतेन्द्र कुमार दुबे की अध्यक्षता में सतना जिला बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस बैठक में यूनियन का कार्यभार पूर्ण श्रद्धा से निभाते हुए मजदूरों के हित संरक्षण के कार्यों को प्राथमिकता से जिम्मेदारी पूर्वक समर्पित भाव से करने की बात मध्य प्रदेश के उपाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार दुबे ने कही। वहीं संगठन के उपस्थित सभी लोगों ने करतल ध्वनि से सहमति जताई तथा संगठन शक्ति की महिमा के गीत भी गाये।

सभा में राम सुंदर सोनी, प्रमोद कुमार गौतम, संजय मिश्रा, शैले यादव, कृपाशंकर शुक्ला, नीतू सिंह परिहार, रामविश्वास कुशवाहा, अधिवक्ता सुनील पाण्डेय व दीपक तिवारी सहित स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News