होली के दिन उत्तर हावड़ा से विधायक, पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री व पूर्व भारतीय क्रिकेटर लक्ष्मी रतन शुक्ला चर्चा का विषय थे। आजतक के हावड़ा के इतिहास में रंगों का त्योहार “होली” के दिन किसी विधायक ने अपने लोगों के बीच जाकर होली खेल आश्चर्यचकित करने वाला उपहार नहीं दिया होगा। ज्ञात हो यह सीमित नहीं था। अपने विधान सभा क्षेत्र के लगभग सभी जगहों तक पहुँचना व लोगों से मिलते हुए रंग-गुलाल लगाना व लगवाने की प्रक्रिया सुबह से ही प्रारम्भ हो चुकी थी। विधायक के रंगारंग काफिले में भारी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही। बैंड-बाजों से सुसज्जित इस रंगारंग काफिले का नेतृत्व कर रहे विधायक लक्ष्मी रतन शुक्ला सहित हावड़ा नगर में एमएमआईसी गौतम चौधरी, समित घोष तथा उत्तर हावड़ा के प्रत्येक वार्डों से लोगों की उपस्थिती रही। बैंड-बाजों की धुन पर विधायक भी थिरकते दिखें। वही होली के रंग में रंगे गौतम चौधरी ने शानदार नृत्य कर लोगों को चकित करने का कोई कसर नहीं छोड़ा। उनका यह रूप देख लोग आश्चर्य तो थे ही साथ साथ खुशी की कोई सीमा न थी। नेताओं के मौखिक आश्वासन से जनता भली-भांति परिचित है। परन्तु उन में कुछ विशेष होते है जो लोगों तक पहुँचते है व कंधे से कंधा मिलते हुए न मात्र समस्या का समाधान करते है बल्कि अपने क्षेत्र के विकास को भी प्राथमिकता देते हैं। ये वही लोग है जो लोगों की दिलों में बसते हैं।