कोलकाता, आर्य प्रतिनिधि सभा व अन्य सामाजिक संगठनों के सहयोग से वैदिक नव वर्ष के उपलक्ष्य में तथा आर्य समाज की 143वी स्थापना दिवस के अवसर पर कोलकाता में भव्य शोभा यात्री निकली गयी। यात्रा प्रांतीय कार्यालय आर्य प्रतिनिधि सभा कॉलेज स्ट्रीट से प्रारम्भ होकर गिरीश पार्क, कलाकार स्ट्रीट, चितपुर मोड़, बड़ी मस्जिद, सेंट्रल मेट्रो, कॉलेज स्कवेर होते हुए मूल स्थान प्रांतीय कार्यालय पहुँचा। यात्रा में उद्योगपति व आर्य समाज प्रतिनिधि सभा, बंगाल के प्रधान दीनदयाल गुप्ता, महेश शर्मा, सुनील द्विवेदी, चाँद रतन दमानी, आनंद आर्य, प्रकाश किला, योगेश शास्त्री, प्रयाग राज बंसल, संदीप गर्ग, राजेश अगरवाल, नारायण चौधरी, सूरज सिंह, संतोष कुमार, श्रवण चौहान, संतोष यादव, मनोज सोनकर सहित सैकड़ों लोगों की उपस्थिती रही।