हावड़ा हिन्दू चेतना मंच की पहल - वेदों की ओर लौटें हिन्दू



--- प्रकाश पाण्डेय, कोलकाता।
हावड़ा हिन्दू चेतना मंच की ओर से आज 8 अक्टूबर को हिन्दू एकता व अखंडता को कायम रखने व शांति प्रिय तरीके से अपनी समस्या को प्रशासन तक पहुंचाने के बाबत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके साथ ही साथ हिन्दू चेतना मंच द्वारा इस मौके पर सुन्दरकांड का पाठ व हरिभोज की व्यवस्था की गई।

इस दौरान मंच पर आसीन समाज के निष्ठावान पत्रकार डा• आनंद पाण्डेय ने संस्था की ओर से की जा रही कार्यों की जमकर सराहना की और कहा कि आगामी दिनों में यह संस्था यूं ही लगी रही तो सामाजिक रचना के साथ साथ एकता के मिसाल के रूप में देशभर में जानी जाएगी। आगे उन्होंने कहा कि हम हिन्दू जागरण और जागृति की बात तो करें, इसमें कुछ भी गलत नहीं है लेकिन शांति और विवेक के साथ। अन्य धर्म के अनुशरण कर्ताओं के प्रति भी हमारे अंदर प्रेम होना चाहिए। सनातन धर्म के मानने वाले विवेकवान और सर्व स्नेह की बात करते आए हैं।

वहीं संस्था के अध्यक्ष सूर्यभान गुप्ता ने इस मौके पर कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जिसके द्वारा लोगों को अंधकार से प्रकाश में लाया जा सकता है। इतना ही नहीं आज फिर से वेदों की तरफ लौटने का वक्त आ गया है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News