ब्राह्मण अन्तर्राष्ट्रिय संगठन का हाँस्य कवि सम्मेलन व होली मिलन समारोह



मध्य हावड़ा स्थित सभागार रामगोपाल मंच में गत 2 अप्रैल को संध्या 4 बजे से 8 बजे रात्रि तक ब्राह्मण अन्तर्राष्ट्रिय संगठन का हाँस्य कवि सम्मेलन व होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। जय परशुराम के आह्वान पश्चात शिवजी तिवारी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। मंच संचालन कर रहे लक्ष्मण तिवारी ने सभी अतिथियों को मंच पर आमंत्रित किया। शिवजी तिवारी संस्थापक पश्चिम बंगाल, हृदयनारायण मिश्रा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राम भुवाल तिवारी अध्यक्ष, काली चरण पाण्डेय चेयरमैन हावड़ा, राजकिशोर तिवारी अध्यक्ष हावड़ा, ओमप्रकाश तिवारी महा सचिव, भूपेंद्रनाथ पाठक संयोजक, संजय उपाध्याय, शेषनाथ पाठक, सावित्री पाण्डेय सहित अनेकों अतिथियों का सम्मान पुष्प, बैज व शाल प्रदान कर किया गया जिसका नेतृत्व संस्था के प्रदेश युवा अध्यक्ष प्रदीप तिवारी कर रहे थे व सहयोग में त्रिभुवन मिश्रा थे। वरिष्ठ पत्रकार आनन्द पाण्डेय सहित संस्था के बुजुर्ग सदस्यों को भी विशेष सम्मान दिया गया। साथ साथ सभागार में उपस्थित सभी लोगों को गुलाल लगाते हुए संस्था द्वारा अभिवादन किया गया। ज्ञात हो प्रदीप तिवारी, ओमप्रकाश तिवारी व शेषनाथ पाठक के कार्यशैली की वजह से इन्हे संस्था का त्रिमूर्ति कहा जाता है। कार्यक्रम दौरान पश्चिम बंगाल एवं हावड़ा ज़िला कमेटी 2017 के सूची में नामांकित सभी सदस्यों को मंच पर आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। वही वक्ताओं ने संस्था के विस्तार की बात करते हुए अपने सामाजिक कार्यों के क्षेत्रफल को भी बढ़ाने की बात की व लोगों को अपने व्यस्त नित्यक्रम से समय निकाल कर समाज के लिए समय देने की इच्छा अभिव्यक्त की। कार्यक्रम दौरान माया शंकर पांडे, काशी नाथ शुक्ला, विनोद मिश्रा, मनोज दूबे, अमित मिश्रा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
हाँस्य कवि सम्मेलन में आमंत्रित कलाकार संजय सनम (राजस्थान), मंजु इशरत, जगेश तिवारी (कानपुर), पवन बाँके बिहारी (आसनसोल), डा० गिरधर राय (गाजीपुर), महाबीर मिश्रा (मिर्ज़ापुर) में उपस्थित कलाकारों ने अपनी अदाकारी से लोगों का भरपूर मनोरंजन करते हुए सभी का दिल जीत लिया।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News