नमामि गंगे, निर्मल गंगा चेतना मंच व हिंदू चेतना मंच के संयुक्त तत्वाधान में हावड़ा के बाली में स्थित पालघाट पर गंगा आरती का आयोजन करवाचौथ के पावन पर्व के अवसर पर किया गया।
नमामि गंगे के मनोज पाण्डेय, किशन किला, शंभू मोदी, विपुल सिंह, मोहित सिंह, सुशील सिंह, चांद मोहम्मद व निर्मल गंगा चेतना मंच की नीलिमा सिन्हा, कुसुम मोदी, शशि अग्रवाल, प्रकाश किला, मीना चौरसिया, राजन सिंह, योगेश सिंह, पूर्णिमा कोठारी, सुकन्या, अंशु जोशी, ज्योति गुप्ता तथा अन्य गंगा भक्त उपस्थित होकर गंगा आरती व साथ साथ पूजन किए। कार्यक्रम के अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया।