नांदेड मनपा मे कॉंग्रेस की सत्ता



--- जितेन्द्र मिश्रा - मुम्बई।
बीते लोकसभा, विधानसभा और स्थानीय चुनाव को लगातार जितने वाली भाजपा को नांदेड़ मनपा चुनाव से बड़ा झटका लगा है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण की गढ़ मानी जाने वाली नांदेड़ महानगर पालिका चुनाव में 81 में से 71 सीट पर मिली कांग्रेस को प्रचंड बहुमत के बाद राज्य की राजनीति में हलचल मचा हुया है। जबकि भाजपा को 5 सीटों से सन्तोष करना पड़ा। वही शिवसेना के खाते में 1 सीट और 1 सीट अन्य के पक्ष में गयी। बाकी सीटों पर मतगणना जारी है।

नांदेड़ की चुनाव से एक तरफ जहा भाजपा और शिवसेना को बड़ा झटका लगा है वही इस चुनाव में कांग्रेस और चव्हाण को संजीवनी मिल गयी है। पार्टी में गुटबाजी और नेताओं के पार्टी छोड़ने से परेशान चव्हाण ने बीजेपी और शिवसेना को तगड़ा झटका दे दिया है। गौरतलब है कि नांदेड कांग्रेस का गढ़ माना जाता रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण यहीं से चुनाव जीत कर संसद पहुंचे हैं। बीजेपी ने नांदेड में कांग्रेस को मात देने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा लिया लेकिन चव्हाण अपना गढ़ बचाने में सफल रहे। नांदेड़ मनपा चुनाव में मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस समेत बीजेपी के कई बड़े नेता यहां चुनाव प्रचार पर आए थे। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यहां कांग्रेस की जीत का असर देश की राजनीति पर पड़ेगा। वर्ष 2012 के चुनाव में यहां कांग्रेस को 41, एमआइएम को 11 , शिवसेना को 14 , राकां को 10, बीजेपी को 2 सीटें मिली थी। इस लिहाज से देखा जाए तो कांग्रेस को 30 सीटों का फायदा हुआ है। जबकि नांदेड़ की सत्ता पर काबिज होने का सपना देख रही बीजेपी को 2 सीटों का लाभ हुआ है। वहीं शिवसेना, राकां और एमआइएम का सूफड़ा साफ़ हो गया।

☆ भाजपा की शुरू हुई उलटी गिनती - चव्हाण

वही भारी जीत के बाद भाजपा पर चव्हाण ने जमकर हमला बोला और कहा कि चुनाव में झूठा प्रचार करके सत्ता पर सवार होने वाली भाजपा की आज से उलटी गिनती शुरू हो गयी है। गुरुवार को मुंबई कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार परिषद् के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने यह बात कही। चव्हाण ने कहा कि तोड़ -फोड़ की राजनीति करने वाली भाजपा को नांदेड़ की जनता ने अच्छा जबाब दिया है। कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला और कहा कि नादेंड मनपा चुनाव के समय 5 से 6 नगरसेवकों ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा से चुनाव लड़ा था जिसका परिणाम नांदेड़ के लोगो ने उन्हें दे दिया है।

☆ नांदेड-वाघाला महापालिका चुनाव - 2017

● टोटल सीट-81
● कांग्रेस-71
● भाजपा-05
● एमआईएम-00
● शिवसेना-01
● अन्य-01

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News