श्री श्री शीतला माता मन्दिर का प्राण-प्रतिष्ठा एवं उदघाटन



हावड़ा के राज वल्लभ साहा लेन में श्री श्री शीतला माता मन्दिर का 2 दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा एवं उदघाटन कार्यक्रम 7 व 8 अप्रैल को धार्मिक अनुष्ठानों सहित हुआ। अनुष्ठान के पहले दिन सुबह 7 बजे से संध्या तक हुए धार्मिक कार्यक्रमों मे जयपुर, राजस्थान से निर्मित होकर आई माँ शीतला की मूर्ति सहित अन्य मूर्तियों का भी शुद्धिकरण चावल, दूध, फूल, फल व केसर से किया गया। धार्मिक अनुष्ठान के क्रम में हवन भी किया गया जिसमें गणमान्य लोग उपस्थित हुए। वही दूसरे दिन सुबह लगभग 8 बजे से मूर्ति का नगर भ्रमण कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें सैकड़ों लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज़ कर आस्था प्रकट की। जीटी रोड, नेताजी सुभाष रोड, राज वल्लभ साहा लेन, चारु चरण सिंघी लेन, ईश्वर दत्तो लेन की दूरी तय करते हुए नगर भ्रमण की प्रक्रिया पूरी की गयी। तत्पश्चात मंदिर में माँ शीतला की मूर्ति सहित शिवलिंग, माता पार्वती, गणेश जी, हनुमान जी व नंदी बैल का भी प्राण-प्रतिष्ठा किया गया। ज्ञात हो बहुत पहले एक वृद्ध महिला ने यहाँ मन्दिर बनवाने का संकल्प लिया था परन्तु किसी कारणवश वह निर्माण कराने में असमर्थ रहीं। परन्तु समाजसेवी महेश तेकड़ीवाल, गीतारानी दत्तों व अशोक कुमार शर्मा के विशेष सहयोग से उनकी इच्छा पूरी हुई व श्री श्री शीतला माता का भव्य मन्दिर बनकर दर्शन के लिए तैयार हुआ।

एक अन्य धार्मिक कार्यक्रम में हावड़ा ज़िला स्थित आलमपुर में कलश यात्रा निकाली गयी जिसमें हजारों की संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। आलमपुर आज़ाद क्लब के प्रांगण में भजन कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। क्लब के अध्यक्ष तेज बहादुर सिंह ने बताया कि प्रति वर्ष धार्मिक सामाजिक सदभाव बढ़ाने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन होता है। विकास सिंह, किरण सिंह, आलोक दूबे सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहें।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News