86वी जन्म जयन्ती पर याद किए गए डा• एपीजे अब्दुल कलाम। द मुस्लिम इंस्टीट्यूट के लाइब्रेरी सब कमिटी द्वारा भारतवर्ष के भूतपूर्व राष्ट्रपति डा• एपीजे अब्दुल कलाम का 86वी जयन्ती मनाया गया जिसमें विद्यार्थियों के लिए महान राष्ट्रपति पर आधारित चल-चित्र की प्रस्तुति की गयी।
कार्यक्रम का संचालन मो• रफेय तथा सहयोग एम• सिद्दिकी द्वारा किया गया। लाइब्रेरी सब कमिटी के चेयरमैन मोहम्मद नूरूद्दीन, निसार अहमद सहित द मुस्लिम इंस्टीट्यूट के महासचिव व कार्यकारिणी सदस्य दबीर अहमद, नयीम अनीस, नौशाद मोमिन व अन्य उपस्थित रहें।