हावड़ा के रामेश्वर मालिया लेन स्थित श्री श्री बाबा अभयंकरनाथ सेवा समिति कमिटी द्वारा श्री श्री हनुमान जयंती के उपलक्ष्य पर पाँच दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस 23वे वर्षगाठ के अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान का शुभारम्भ गत 8 अप्रैल को संध्या लगभग 4 बजे शिव चर्चा से किया गया जिसमें सैकड़ों की तादात में महिलाओं ने प्रस्तुति की। वही गत 9 अप्रैल को सिट एंड ड्रा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 3 से लेकर 10 वर्ष के बच्चों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता के लिए लगभग 200 फार्म जमा किए गए थे। उम्र के हिसाब से बच्चों को दो समूहों मं रखा गया था। इस प्रतियोगिता के लिए सामाग्री की व्यवस्था संस्था द्वारा उपलब्ध कराया गया था। दोनों समूह से तीन तीन बच्चों को विजयी घोषित किया गया व पुरस्कृत भी किया गया। वही 10 अप्रैल को श्री श्री बाबा अभयंकरनाथ मन्दिर के समीप ही सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन भी हुआ जिसमें सैकड़ों महिलाओं, पुरुषों ने उपस्थित हो कर अपनी आस्था प्रकट की।
श्री श्री हनुमान जयंती के दिन 11 अप्रैल को श्री श्री बाबा अभयंकरनाथ सेवा समिति कमिटी द्वारा हावड़ा नगर निगम में वार्ड संख्या 29 से पार्षद व जनप्रिय नेता शैलेश राय की अगुवाई में भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी जिसमें हजारों को संख्या में पुरुष, महिलाएं, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। यात्रा में भारत माता, गणेश जी, शिव जी , पार्वती माता, श्री राम प्रभु, माता सीता , हनुमान जी सहित अनेकों देवी-देवाताओं व महापुरुषों के रूप मे सुसज्जित प्रस्तुति आकर्षण का केन्द्र बना रहा। वही जय श्री राम व जय जय हनुमान का आह्वान समूचे क्षेत्र में हुआ जहाँ जहाँ से यह शोभा यात्रा दस्तक देती गयी। वही 15 अप्रैल को संध्या 6 बजे से रात्रि 11 बजे प्रसाद वितरण, भंडारा का आयोजन किया गया है जिसमें अनुमान है कि हजारों की संख्या में भक्तों की उपस्थिति होगी।