हावड़ा, 19 अक्टूबर। बंगाल में काली पूजा का आयोजन भी भव्य रूप में होता रहा है। विभिन थीमों पर पूजा मण्डपों का निर्माण किया जाता है। समाज के विशिष्ट लोग, फिल्म जगत के कलाकारों, राजनीतिक हस्तियाँ को इन पूजा मण्डपों के उद्घाटन कार्यक्रम दौरान देखा जाता रहा है। वहीं उत्तर हावड़ा में भी काली पूजा का आयोजन बड़े आस्था के साथ होता रहा है।
कार्यक्रम तो बहुत होते ही रहते हैं लेकिन विशेष हो तो लोगों की वाह-वही के साथ साथ बहुत दिनों तक याद भी रखा जाता हैं। पिछले 51 वर्षों से हावड़ा यंग बालक स्पोर्टिंग क्लब द्वारा वर्ष दर वर्ष श्री श्यामा पूजा यानि काली माँ की पूजा का आयोजन होता चला आ रहा हैं तथा इस वर्ष 52वे वर्षगाठ पर भी हावड़ा यंग बालक स्पोर्टिंग क्लब का जलवा कायम रहा। हावड़ा यंग बालक स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित इस अनुष्ठान पूर्व बुधवार यानि 18 अक्टूबर को पूजा मण्डप उद्घाटन का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि पश्चिम बंगाल सरकार में युवा व खेल मामलों के राज्यमंत्री लक्ष्मी रतन शुक्ला सहित बंग भूषण अवार्ड से सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार बचन सिंह सरल, समाजसेवी प्रकाश शुक्ला, डेप्युटी मेयर मिनाती अधिकारी, गौतम चौधरी, मंजीत रफेल, अनूप चक्रवर्ती, गौतम चौधरी “डिलू दा”, लक्खी साहनी, गीता राय, उमेश राय, समित घोष, विरेन शुक्ला, सुभाष रफेल, राधे श्याम सोनकर, अनिल पाण्डेय व अन्य उपस्थित हुए। लक्ष्मी रतन शुक्ला की उपस्थिति में बचन सिंह सरल ने फीता काटते हुए पूजा मण्डप का उदघाटन किया वहीं माँ काली की प्रतिमा के समीप दीप प्रज्वलित भी किया गया। तत्पश्चात मंच पर सभी अतिथियों का सम्मान पुष्प व अंग-वस्त्र भेट कर किया गया।
लक्ष्मी रतन शुक्ला ने आपने वक्तव्यों में संस्था द्वारा आयोजित श्री श्यामा पूजा पर सदस्यों के परिश्रम की सराहना की साथ साथ वर्षों से परंपरा को कायम रखने पर इस भव्य आयोजन के लिए संस्था की प्रशंसा भी की। उन्होने वहाँ उपस्थित सभी के समक्ष संदेश दिया कि पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाएँ।
वहीं घण्टों चले गीत-नृत्य पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लोगों ने भरपूर उठाया। प्रभु कृष्ण के रूप में एक बच्चे की प्रस्तुति पर लोगों ने जम कर तारीफ की। सभी कलाकारों ने समा बांधा, साथ साथ मन भावक लाइटिंग ने चार-चाँद लगा दिया जिससे सैकड़ों लोगो की शाम एक बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में बीती। कार्यक्रम में विभिन्न कलाकारों ने अलग अलग गीतों पर अपनी प्रस्तुति दी जिसमें बड़ों सहित नन्हें बालक व बालिकाओं ने भी भाग लिया। कार्यक्रम तो बहुत होते ही रहते हैं लेकिन विशेष हो तो लोगों की वाह-वही के साथ साथ बहुत दिनों तक याद भी रखा जाता हैं।
क्लब कमेटी के अभिभावक सुरेश सोनकर सहित अध्यक्ष हीरालाल‘रमेश’ सोनकर, उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता, सचिव राहुल सोनकर, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी शंकर तिवारी ‘राजू’, सह-कोषाध्यक्ष दिनेश प्रसाद व विजय सोनकर सहित संस्था के कार्यकर्ता कार्यक्रम दौरान सक्रिय रहें। वहीं पूजा कमेटी से पंकज शर्मा, रॉबिन कुंडु, अभिषेक राय, पप्पू सोनकर और संदीप बजाज उपस्थित थे।